Entertainment

‘हर आशिक है खलनायक’, Baaghi 4 से विलेन संजय दत्त का खूंखार लुक हुआ रिवील

एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट बागी 4 (Baaghi 4) का ऐलान हाल ही में हुआ था। जिसमें टाइगर श्रॉफ का खूखार अवतार देखने को मिलेगा। इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म से खलनायक का चेहरा रिवील कर दिया है। फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) खलनायक का रोल अदा करते नजर आएंगे। अभिनेता का पोस्टर देख आपकी रूह कांप जाएगी।

बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री

हाल ही में फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए बागी 4 के मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ का धांसू लुक रिवील किया था। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया था। अब मेकर्स ने फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एंट्री को कंफर्म किया है। फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे संजय दत्त का भी लुक रिवील कर दिया है।

कब रिलीज हो रही फिल्म?

इस पोस्टर में अभिनेता का खूंखार लुक देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। अभिनेता लड़की का शव लेकर कुर्सी में बैठे दिखाए दे रहे हैं। इस दौरान वो खून से लथपथ थे। इस पोस्टर में कैप्शन लिखा, “हर आशिक खलनायक होता है।” इस फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा कर रहे हैं। ये बागी फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है। फिल्म अगले साल पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें