Entertainment

Video: सिंगर B Praak के कार्यक्रम में स्टेज टूटने से मची भगदड़, 17 लोग घायल एक की मौत

Kalkaji Mandir: सिंगर B Praak से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। सिंगर का दिल्ली के कालकाजी मंदिर में कार्यक्रम था। माता के जागरण के दौरान स्टेज बीच में ही टूट गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए और एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही है।

B Praak को सुनने कालकाजी मंदिर में उमड़ी भीड़

मशहूर सिंगर बी प्राक कालकाजी मंदिर में माता का जागरण करने पहुंचे थे। जहां सिंगर को सुनने के लिए काफी तादाद में लोग आए हुए थे। खबरों की माने तो भीड़ स्टेज के करीब जाने की कोशिश कर रही थी। जिसके चलते लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बने स्टेज पर दवाब बना और मंच टूट गया।

17 लोग घायल एक की मौत

खबरों की माने तो सिंगर के लिए करीब 1600 लोग मंदिर आए हुए थे। देर रात 12:30 बजे स्टेज गिरने से करीब 17 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। खबरों की माने तो स्टेज के पास एक ऊंचा मंच था। जहां वीआईपी लोग बैठने वाले थे। लेकिन स्टेज पर ज्यादा लोग चढ़ गए। जिसके चलते स्टेज टूट गया। हादसे में घायल लोगों को आस के अस्पताल ले जाय गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें