साल 2022 में आई अयान मुख़र्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को दर्शकों से बहुत प्यार मिला। इस फिल्म को बनाने में 10 साल लग गए। फिल्म के रिलीज़ होते ही लोगो के फिल्म को लेकर मिक्स्ड रिस्पांस थे।
- Advertisement -
जैसा की निर्देशक और राइटर अयान ने बताया था की इस फिल्म के तीन पार्ट होंगे। दर्शक अब इसके बाकी दो पार्टस के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। इसी बीच अयान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक अपडेट साझा किया है।
अयान ने फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट
अयान ने फिल्म के दोनों पार्ट को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म के सीक्वल के ऊपर बात की है। उन्होंने कहा की फिल्म के सीक्वल पार्ट वन और पार्ट टू की शूटिंग एक साथ की जाएगी। साथ ही दोनों की रिलीज़ डेट अलग होगी, पर दोनों ही पार्ट के रिलीज़ के बीच ज्यादा गैप नहीं होगा।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रिलीज डेट का किया खुलासा
उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था ब्रह्मास्त्र अस्त्रावर्स पर बात करने का समय आ गया है। अयान ने बताया की पार्ट वन को आप सब का बहुत प्यार मिला। जिसके बाद वह पार्ट टू और पार्ट थ्री को बनाने में लगे हुए हैं जो वह जानते है की पार्ट वन से ज्यादा बड़ी और अधिक महत्वकांक्षी होगी। हमे ब्रम्हास्त्र पार्ट टू और थ्री की स्क्रिप्ट को सही करने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। अयान आगे कहते है की इसलिए उन्होंने तय किया है की पार्ट टू और थ्री की शूटिंग एक साथ होगी। साथ ही उन्हें थोड़े गैप के बीच रिलीज़ भी करेंगे। अयान ने बताया की पार्ट टू 2026 में तो पार्ट थ्री 2027 में रिलीज़ की जाएगी। हालांकि फिल्म के टाइटल का नाम अयान ने नहीं बताया।
- Advertisement -


ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा को दर्शको से मिला था प्यार
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा की बात करें तो फिल्म ने देश में 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। दुनिया भर में इस फिल्म का कलेक्शन 400 करोड़ रूपए से ऊपर था। फैंस पार्ट वन के लिए काफी एक्सीटेंड थे। अब वह पार्ट टू का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। ब्रह्मास्त्र पार्ट टू में देव की स्टोरी को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर,आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन मुख्य भूमिका में थे।