Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अविनाश पांडे का दावा, बदलाव चाहती है राज्य की जनता, ऐसे चुने जाएंगे उम्मीदवार

Avinash Pandey's claim

देहरादून: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक संपन्न हो गई है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य में जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आज दिन में हुई पांच बैठकों से एक बात तो साफ है कि बदलाव होने वाला है। कांग्रेस कमेटी लगातार अच्छा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के लोग और पर्यवेक्षक संभावित दावेदारों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए बाकायदा निरीक्षक भी भेज जाएंगे। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ ही स्थानीय लोगों की राय से की जाएगी।

अविनाश पांडे ने कहा कि बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों उम्मीवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राय लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी और उसके बाद नामों को हाईकमान के पास भेज दिया जाएगा। वहां, नामों का ऐलान किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें