AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsHarish RawatPritam Singh

उत्तराखंड: प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरीश रावत का जोरदार स्वागत, कांग्रेस ने दिखाई ताकत

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नियुक्ति के बाद आज पहली बार देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की ताकत और एकजुटता भी नजर आई। देहरादून पहुंचने पर गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, भुवन कापड़ी, तिकल राज बेहड़ और जीत राम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। कांग्रेस भवन में 2022 में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, हरीश रावत और प्रीतम सिंह के नारे लगे।

वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर जुबानी बहस भी देखी गई। मंच संचालन कर रहे जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को केवल कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद लगाने के मंच निर्देश दिए। कांग्रेस की सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडे ने भी कार्यकर्ताओं से केवल कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें