Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: GST परिषद की कराधान और विशेष संरचना योजना मंत्री समूह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादनू: भारत सरकार के जीएसटी परिषद के निर्णय के अनुपालन में क्षमता आधारित कराधान और विशेष संरचना योजना के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया गया है। इस समूह देश के सात मंत्रियों को शामिल कया गया है। इसमें उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भी शामिल किया गया है।

इस समूह में उड़ीसा, केरल, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्रियों को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा के उप मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। जबकि उत्तराखंड के कृषि मंत्री को इसमें जगह दी गई है।