National

टमाटर के बाद अब सब्जी चोरी का नया मामला, 30 बोरा आलू लेकर भागा ऑटो चालक

सब्जी महंगी क्या हुई तो कुछ लोग तो बेबस नजर आए लेकिन कुछ लोग चोर बन गए। टमाटर चोरी के कई मामले आए दिन सामने आ रहे थे लेकिन आलू लेकर भागने का मामला सभी को हैरान कर रहा है। ताजा मामला वाराणसी का है जहां पहाड़िया मंडी से 30 बोरा आलू लेकर एक ऑटो चालक भाग गया।

30 बोरा आलू लेकर भागा ऑटो चालक

बता दें कि एक ऑटो चालक पहाड़िया मंडी से 30 बोरा आलू लेकर भाग गया। जिसके बाद व्यापारी ने पहाड़िया मंडी चौकी पर तहरीर दी। शिकायत के आदार पर पुलिस जांच कर रही है।

20 हजार रूपये के भिजवाये आलू

पहाड़िया मंडी के व्यापारी लल्लन सोनकर ने बताया कि गाडीपुर जिले के सैदपुर निवासी व्यापारी राजू प्रसाद के लिए उन्होनें एक ऑटो से 30 बोरा आलू भिजवाया था। लेकिन ऑटो बिना नंबर का था और नया था। ऐसे में ऑटो चालक पर विश्वास करते हुए उसका मोबाइल नंबर लेकर उन्होनें 20 हजार रूपये के आलू भिजवाये थे। लेकिन जब आलू सैदपुर नहीं पहुंचा तो ऑटो चालक को फोन किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें