महिला टी20 विश्व कप का फाइनल का मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। यह मैच कैप्टाउन के नूलैंड्स में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया।
- Advertisement -
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 156 रन बनाएं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 20 ओवर में 157 रन बनाने थे।
छठी बार टी20 विश्व चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया
महिला टी20 विश्व कप में अब तक आठ विश्व कप हो चुके हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया सात बार विश्व कप के फाइनल में पंहुचा है। सात में से छह बार ऑस्ट्रेलिया विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 का खिताब अपने नाम कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड ने 2009 में और वेस्टइंडीज ने 2016 में विश्व चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया है ।
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 157 रनों का दिया लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाये। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की बेथ मुनि ने सर्वाधिक रन बनाये। बेथ मुनि ने 53 गेंदों में नाबाद 74 रन की पारी खेली। जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है। इससे पहले भी ब्रेथ वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक जड़ चुकी है।
- Advertisement -
विश्व कप के फाइनल में दो बार अर्ध शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला बनी बेथ
बेथ विश्व कप के फाइनल में दो बार अर्ध शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। गार्डनर 29 रन बनाकर कैच आउट हो गयी। जबकि कप्तान मेग लेनिन 11 रन ही बना पायी। तो वहीं हिली ने 20 गेंदों में 18 रन बनाएं।