Haridwar NewsHighlight

ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास, कारोबारी ने दिखाया साहस, फिर…

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कनखल थाना क्षेत्र का है। जहां दिनदहाड़े दो बदमाश लूट के प्रयास में ज्वेलरी शॉप में घुस गए। इस दौरान कारोबारी ने साहस दिखाया तो बदमाश कारोबारी पर तमंचे के बट से हमला कर फरार हो गए।

ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास

घटना मंगलवार की है। मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से एक दुकान है। तीन नाकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। उनमें से एक बदमाश बाइक पर ही खड़ा था और दो दुकान के अंदर घुस आए और दुकान का शटर नीचे डाल दिया।

कारोबारी का साहस देख फरार हुए बदमाश

एक बदमाश ने तमंचे से कारोबारी को डराने का प्रयास किया। तभी दूसरे ने कारोबारी पर तमंचे के बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे कारोबारी घायल हो गए। बावजूद इसके कारोबारी ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का विरोध करने लगे। कारोबारी का साहस देख बदमाश दुकान से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर कारोबारी ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें