UttarakhandDehradun NewsHighlight

टी एस्टेट के कर्मचारियों पर हमला, होमगार्ड समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरबंसवाला के टी एस्टेट के कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान लाठी डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर होमगार्ड समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया टी एस्टेट आरकेडिया और हरबंसवाला के प्रबंधक नीरज शर्मा ने तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक शुक्रवार को कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इस दौरान अचानक बाहर से 20 से 25 लोग आए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

होमगार्ड समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

जान बचाने के लिए पीड़ित कर्मचारी आईटीबीपी परिसर में घुस गया। मारपीट में सुरक्षाकर्मी संदीप और रुपेंद्र को गंभीर चोटें आईं है। प्रबंधक की शिकायत पर होमगार्ड मनीष समेत अन्य सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें