Champawat NewsHighlight

नशे के खिलाफ प्रहार : 672 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चंपावत के एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस ने ऑपरेशन क्रेकडाउन अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 672 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है.

72 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लोहाघाट पुलिस एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में सोमवार रात देवराड़ी बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. इस दौरान पुलिस ने केटीएम में सवार एक युवक को आता देखा. पुलिस ने युवक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से 672.5 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई.

आरोपी को भेजा जेल

एसएचओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरुण प्रकाश विश्वकर्मा निवासी लक्ष्मण राम निवासी टनकपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. आगे भी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें