रानीखेत में समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा एक महिला को भगाने पर उपजा विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। मंगलवार को नगर क्षेत्र की सभी दुकानों को खोल दिया गया है।
तीन दिन बाद रानीखंत में शांत हुआ माहौल
प्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा एक महिला को भगाने पर उपजा विवाद बढ़ गया था। हालांकि पुलिस ने युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया था।
लेकिन स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश था। जिसके चलते रविवार और सोमवार को नगर क्षेत्र में सभी व्यापारिक दुकानों को बंद रखा गया था। जिसके बाद आज रानीखेत का माहौल शांत है। पूर्व की तरह आज सभी दुकानों को खोल दिया गया है।
छोटी-बड़ी घटना पर पुलिस की नजर
हालांकि विवाद शआंत होता नजर आ रहा है। लेकिन पुलिस हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए हुए है। विवाद शांत होने के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। पुरोला में हुई घटना के बाद से पुलिस प्रशासन को रानीखेत में भी कुछ इसी तरह के हालात बनने का आशंका थी।
ये था पूरा मामला
बता दें कि रानीखेत में बीते दिनों विशेष समुदाय का एक युवक द्वाराहाट क्षेत्र की तीन बच्चों की मां को भगा ले गया था। जिसके बाद से इलाके में अराजकता का माहौल था। रविवार और सोमवार को घटना के विरोध में लोगों ने दुकानें बंद रखी। इसी बीच हिंदू संगठन के साथ कई और संगठन के लोगों ने घटना की निंदा कर नगर क्षेत्र में हंगामा किया।
जिसके बाद इलाके का माहौल गरमा गया था। जिसके बाद पुलिस को नगर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। दो दिन हंगामे के बाद आखिरकार आज तीन दिन बाद नगर क्षेत्र में शांति दिखी। पूर्व की तरह ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोला गया।