Big NewsUttarakhandUttarkashi News

आखिरकार गिराया गया हाकिम सिंह का रिजार्ट

HAKIM SINGH RESORT UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाकिम सिंह का रिजार्ट आखिरकार ढह गया है। सुबह से चल रही कवायद, विरोध, धरने के बाद आखिरकार प्रशासन ने हाकिम सिंह के रिजार्ट का ढांचा गिरा दिया है। हाालंकि प्रशासनिक अधिकारियों ने रिजार्ज से कीमती लकड़ी और अन्य सामानों को हटाने की मोहलत दी। इसके बाद शाम होने से पहले हाकिम के रिजार्ट का कंक्रीट ढांचा गिरा दिया गया।

आपको बता दें कि हाकिम सिंह इन दिनों जेल में है और उसपर यूकेएसएसएससी पेपर लीक का आरोप है। शासन के आदेश पर हाकिम सिंह की संपत्ति जब्त की गई है। हाकिम के बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। इसके साथ ही रिजार्ट की जांच की गई है। जांच में रिजार्ट का निर्माण वन भूमि पर पाया गया। इसके बाद नोटिस सर्व की गई थी। नोटिस के बाद प्रशासन ने रिजार्ट को गिरा दिया है।

मंगलवार की सुबह रिजार्ट को गिराने के लिए पहुंची टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हाकिम सिंह की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। हाकिम की पत्नी ने दावा किया कि रिजार्ट उसके नाम से है और उसी के नाम से रिजार्ट है। ऐसे में रिजार्ट को न गिराया जाए। हाकिम सिंह के कई समर्थकों ने भी टीम के सामने हंगामा भी किया। हाकिम के समर्थकों के दबाव का ही असर रहा कि प्रशासन ने हाकिम के रिजार्ट को गिराने में पूरी सहानुभूति दिखाई। प्रशासन ने हाकिम के रिजार्ट में लगी कीमती लकड़ी को हटाने का पूरा वक्त दिया। इसके साथ ही छत पर लगी शेड को भी हटाने का वक्त दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें