AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

50 रुपये के स्टांप पर फर्जी तरीके से की शादी, तीन साल तक एथलीट से दुष्कर्म

Breaking uttarakhand news

मेरठ : मुजफ्फरनगर निवासी एथलीट ने मेरठ केे गंगानगर के एक युवक पर फर्जी तरीके से शादी का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर गंगानगर पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय एथलीट का कहना है कि वह गंगानगर में किराये पर रहते हुए एक स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों से खेल का अभ्यास करती है।

तीन वर्ष पूर्व गंगापुरम कालोनी निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई। थलीट का कहना है कि युवक उसे 7 अगस्त 2018 को मेरठ कचहरी ले गया जहां पर 50 रुपये के स्टांप पेपर पर फर्जी तरीके से शादी करते हुए उसे पत्नी के रूप से अपना लिया। तीन साल तक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसमें उसके परिवार वालों की संलिप्तता है।

आरोप है कि अब युवक की शादी उसके परिवार वालों ने कहीं और तय कर दी है। जिसको लेकर एथलीट ने विरोध दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर गंगापुरम निवासी विपुल कुमार नलवा के अलावा उसके माता-पिता, बहन व भाभी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें