Big News : 61 की उम्र में कान बनेंगे 88वीं बार दूल्हा, पूर्व पत्नी से फिर से हुआ प्यार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

61 की उम्र में कान बनेंगे 88वीं बार दूल्हा, पूर्व पत्नी से फिर से हुआ प्यार

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
indonesia wedding

indonesia wedding

एक व्यक्ति ने अपनी 61 साल की उम्र में इतनी शादियां कर डाली की अब सूर्खियों में है। इंडोनेशिया के जावा में रहने वाले कान नाम के व्यक्ति का दावा है कि उसने अब तक 87 शादियां की हैं और अब अपनी पूर्व पत्नी से ही 88वीं बार शादी करने जा रहा है।

कान अपनी 61 साल की उम्र में 87 बार शादी कर चुका है और अब वह 88वीं शादी करने जा रहा है। अब वह जिससे शादी कर रहा है वह उसकी पूर्व पत्नी ही है। जिससे उसने 86वीं शादी की थी लेकिन वह एक महीने के अंदर ही उसे छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के जावा के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम माजालेंगका भी है। कान एक किसान है।

कान का दावा है कि उसने पहली शादी 14 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली पत्नी उनसे उम्र में दो साल बड़ी थी। अब कान की पूर्व पत्नी ने वापस उनके पास आने का प्रस्ताव रखा तो वह मना नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, हमें अलग हुए लंबा समय हो गया है लेकिन दोनों के बीच प्यार अब भी जिंदा है। उन्होंने दावा किया कि वह शादी एक महीने में ही टूट गई थी लेकिन महिला अब भी उनसे प्यार करती है।

मीडिया के अनुसार कान का व्यवहार के कारण उनकी पत्नी ने शादी के दो साल बाद तलाक मांग लिया। उन्होंने अपने व्यवहार के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने माना कि उन्हें गुस्सा बहुत आता था। इसके बाद महिलाओं को आकर्षित करने के लिए अध्यात्म का रुख किया। कान महिलाओं की भावनाओं के साथ नहीं खेलना चाहता थे इसलिए कुछ भी गलत करने से अच्छा शादी करना था। कान को लोग ‘प्लेबॉय किंग‘ के नाम से भी जानते हैं। कान के मुताबिक अगर कोई महिला दोबारा उनकी जिंदगी में आना चाहती है तो वह मना नहीं करते हैं। इस बात की जानकारी नहीं है कि कितनी पत्नियां अभी कान के साथ हैं और उनसे कितने बच्चे हैं।

Share This Article