Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी


देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तराखंड राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।