कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए सभी प्रत्याशियों में उत्साह देखा जा रहा है। लगातार प्रचार प्रसार कर सभी पार्टियों नें 8 मई की शाम को चुनाव प्रचार रोक दिया था। वहीं अब इतंजार है तो वोट पड़ने के बाद आने वाले नतीजों का, जिसके लिए पिछले काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी।
बता दें कि 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भारी प्रचार अभियान के बाद अब राज्य बुधवार को 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2,615 उम्मीदवार हैं मैदान में
बता दें कि राज्य में 10 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जहां 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाताओं में, 2,67,28,053 पुरुष हैं, 2,64,00,074 महिलाएं हैं, और ‘अन्य’ 4,927 हैं, जबकि उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेन्डर है।