Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर: असम राइफल्स के काफिले पर हमला, कमांडेंट समेत पांच जवान शहीद

Assam Rifles

मणिपुर: मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। हमले में अफसर की पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस कायराना हमले कर निंदा की है।

सेना ने बताया कि असम राइफल्स के चार कर्मचारियों, एक अधिकारी, उनकी पत्नी और उनके आठ साल के बेटे की मौत होने के अलावा चार अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सेना के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने 46 असम राइफल्ड के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिलो पर पहले आईडी धमाके किए फिर चूराचांदपुर में वाहनों पर गोलीबारी की। कर्नल त्रिपाणी अपने फॉरवर्ड कंपनी बैस से  बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे।

बताया गया है कि हमले में कई अन्य जवान घायल भी हुए हैं। सीएम बीरेन सिंह ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा, 46 असम राइफल्स के काफिले पर हुए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसमें सुरक्षाबल के जवानों के साथ कमांडिंग अफसर और उनके परिवार की भी जान गई। राज्य के सुरक्षाबल और पैरा मिलिट्री इन आतंकियों को खोजने के काम में जुटे हैं। हमले को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ है। घटना को लेकर मैं बेहद दुखी हूं और घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। देश ने सीओ समेत पांच वीर जवान और उनके परिवार के दो लोगों को खो दिया। हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें