Pithoragarh News

पहाड़ की बेटी ने पास की नीट की परीक्षा, पिता उत्तराखंड पुलिस विभाग में ASI

पिथौरागढ़ की बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. बता दें कि पिथौरागढ़ कुमौड़ निवासी प्रेरणा के नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। प्रेरणा अल्मोड़ा से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि वह पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाने में अपना पूरा योगदान देंगी। जिससे ग्रामीण लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है।

बता दें कि प्रेरणा के पिता नरेश कुमार उत्तराखंड पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर हैं। प्रेरणा के पिता वर्तमान में लोहाघाट में तैनात हैं। वहीं प्रेरणा की माता शिक्षा विभाग में तैनात हैं। दादी शारदा देवी सर्हितत अन्य ग्रामीणों ने चयन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें