Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा पर अरविंद पांडेय का विवादित बयान, बोले जो दंगा करेगा वो सीधे ऊपर जाएगा

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद सोमवार को गदरपुर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित बैंक्वेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अरविंद पांडेय ने बनभूलपुरा में हुई हिंसा पर विवादित बयान दिया है।

हल्द्वानी हिंसा पर अरविंद पांडेय का विवादित बयान

नैनीताल पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने बनभूलपुरा में हुई हिंसा पर विवादित बयान देते हुए कहा कि देवभूमि में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है। जो दंगा करेगा वो सीधे ऊपर जाएगा उसको नीचे रहने का कोई हक नही है। क्योंकि दंगाई किसी जाति या मजहब का नही होता ये सिर्फ जाहिल लोग हैं, जो समाज और इंसानियत के दुश्मन हैं। अरविंद पांडेय ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए देवभूमि उत्तराखंड में कोई जगह नही है।

उपद्रवियों को सजा दिलाएगी सरकार

अरविंद पांडेय ने कहा ऐसे उपद्रवियों के लिए हमारी पुलिस बैठी है, हमारा कानून बैठा है, हमारे मुख्यमंत्री बैठे हैं। हम उत्तराखंड की पहचान पर किसी तरह का धब्बा नहीं लगने देंगे। बताते चलें भाजपा गदपुर से विधायक पांडेय सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित बैंक्वेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बयान दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें