दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की है। इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि सुंदरलाल बहुगुणा के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका पूरा जीवन देश और समाज के लिए और मानवता की भलाई के लिए इतने कार्यों से भरा हुआ है कि हम कभी भी उस से उऋण नहीं हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया है। ये पत्र 16 जुलाई को लिखा गया है।
प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न देने की माँग की। pic.twitter.com/OpEJV7YjOu
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 17, 2021
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण किया था। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने सुंदरलाल बहुगुणा के चित्र का भी अनावरण किया था। अरविंद केजरीवाल ने सुंदरलाल बहुगुणा के दोनों पुत्रों प्रदीप और राजीव बहुगुणा को भी सम्मानित किया। अरविंद केजरीवाल ने सम्मान स्वरूप एक लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया। उस दौरान भी अरविंद केजरीवाल से सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग थी। केजरीवाल ने कहा था कि भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना था कि विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है।