उत्तर प्रदेश के मदरसों में छात्रों को दी जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा

उत्तर प्रदेश के 16,513 मदरसे के छात्र-छात्राओं को नई तकनीक और विश्वस्तरीय कॉलेजों में एडमिशन के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने नई पहल की है। मदरसों में पढ़ने वाले 13.92 लाख छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा दी जाएगी। मदरसे व स्कूलों के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभी मदरसों को यूडायस से जोड़ेंगे
अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज मंत्री धर्मपास सिंह ने बताया कि इस साल सभी मदरसों को यूडायस से जोड़ा गया है। बच्चों का आधार प्रमाणीकरण कराया गया। जिसके बाद मदरसों में बच्चों की वास्तविक सूचना मिली। अब अन्य शैक्षिक बोर्ड से बराबरी के लिए मदरसा शिक्षा परिषद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स को शामिल किया गया है।
अध्यापकों को दिया जाएगा एआई का प्रशिक्षण
बताया जा रहा है कि बुधवार को विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जाएगा। मदरसे के बच्चों को इस नई तकनीक की जानकारी मिलने पर वे विश्वस्तरीय कालेजों में एडमिशन के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।