UttarakhandBig NewsTehri News

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटा सेना का ट्रक, एक जवान की मौत, दूसरा घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक मे दो सेना के जवान सवार थे। जिसमें से एक जवान की मौके तो दूसरा घायल बताया जा रहा है।

एक जवान की मौत, दूसरा घायल

हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल की ओर जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पीएचसी फकोट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेना की यूनिट को हादसे की सूचना भेज दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें