Big NewsAlmora News

अल्मोड़ा के जंगलों की आग बुझाने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा, MI हेलीकॉप्टर से हो रहा रेस्क्यू

अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में जंगल की आग ने तांडव मचाया हुआ है। गुरुवार को आग लगने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर की हालत गंभीर है। उत्तराखंड सरकार ने जंगलों की आग बुझाने के लिए एयरफोर्स से मदद मांगी है। जिसके बाद से भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाला हुआ है।

भारतीय सेना से मांगी मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि हादसे के बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर बिन्सर वन्यजीव विहार की वनाग्नि पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए वायु सेना की मदद से पहले की तरह ही प्रभावित वन क्षेत्र पर हेलिकॉप्टर व अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर पानी का छिड़काव करने व आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के निर्देश दिए थे।

जंगलों की आग बुझाने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा

शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार और वन विभाग ने भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलिकॉप्टर की मदद से भीमताल झील से पानी उठाकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार के जंगलों में डालने का काम शुरू कर दिया है। हेलीकॉप्टर से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक जंगलों में पानी डालकर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। झील से हेलिकॉप्टर द्वारा पानी उठाए जाने के चलते पुलिस ने झील में नौकायन का संचालन फिलहाल रोक दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें