Nainital NewsHighlight

नशे में गाड़ी चला रहा था सेना का जवान, ट्रैफिक कर्मी ने कार हटाने को कहा तो कर दी धुनाई, फिर…

नशे में गाड़ी चला रहे सैन्यकर्मी को जब ट्रैफिक कर्मी ने कार हटाने को कहा तो उसने ट्रैफिक कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला कोतवाली पहुंचा तो सैन्यकर्मी का मेडिकल कराया गया। वहीं पुलिस ने आर्मी को भी मामले की सूचना दी है।

जवान ने मारी वाहन को टक्कर

मामला शनिवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही आकाश कुमार ड्यूटी पर था। दोपहर करीब 2:30 बजे काठगोदाम की तरफ से आ रहे एक वाहन नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे से मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उस वाहन में टक्कर मार दी।

कार किनारे लगाने को कहा तो कर दी धुनाई

टक्कर मारने वाली कार एक सैन्यकर्मी चला रहा था। कार चालक युवक ने गाड़ी से निकलकर दबंगई दिखाना शुरू कर दिया। इससे वहां जाम लग गया। ट्रैफिक सिपाही आकाश कुमार कार चालक के पास पहुंचे और गाड़ी किनारे लगाने के लिए कहा। आरोप है कि तभी चालक ने गाड़ी से निकलकर खुद को फौजी बताते हुए ट्रैफिक सिपाही से मारपीट शुरू कर दी।

जम्मू-कश्मीर में तैनात था जवान

हाथापाई होते देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार चालक और उसके साथी को पकड़कर कोतवाली ले गए और दोनों का मेडिकल कराया। जांच में दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए। मामला सेना के जवान से जुड़ा होने के कारण आर्मी को इसकी सूचना दी। सेना पुलिस ने ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर निवासी सौरभ सिंह बिष्ट को जम्मू कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मी बताया।

आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी सेना के जवान सौरभ बिष्ट के खिलाफ ट्रैफिक सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपी जवान ने मारपीट की थी। इसलिए उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें