Pauri Garhwal NewsBig News

संदिग्ध हालत में सेना के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कोटद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है। सिक्किम आर्मी सप्लाई में कोर में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार उनके आवास में लाया गया। घटना के बाद से सैनिक के परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

संदिग्ध हालत में सेना के जवान की मौत

सिक्किम आर्मी सप्लाई कोर में तैनात सैनिक राजेंद्र सिंह (42) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सैनिक राजेंद्र सिंह की सिक्किम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राजेंद्र सिंह अपने स्लीपिंग बैग में सो रहे थे। अगले दिन वह सुबह मृत अवस्था में मिले। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास में पहुंचा। यहां से पूरे सैन्य सम्मान के साथ कोटद्वार के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें