Big NewsNainital

दुखद। संदिग्ध हालात में सेना के जवान की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबियत

army person died in haldwaniहल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। यहां बिंदुखत्ता में भारतीय सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय तारा सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की निवासी रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट में जवान था। वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया हुआ था।

रविवार की रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन एसटीएच हल्द्वानी ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवान मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button