National

Army Day 2024: हर साल 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है ‘आर्मी डे’? क्या है कारण जानें, यहां

भारतीय सेना दिन रात हमारी हिफाजत के लिए सरहद पर पहरा देती है। 24 घंटे बॉर्डर पर खड़े होकर हम सभी की रक्षा करती है। हम अपनी सेना की बहादुरी के कारण ही घरों में चैन से सो पाते हैं। हम अपनी आर्मी की जितनी भी तारीफ करें उतनी कम है। हर साल 15 जनवरी को Army Day 2024 क्यों मनाया जाता है। इस दिन हम अपनी सेना की बहादुरी को याद करते हैं। क्या आप जानते हैं आर्मी डे मनाने के लिए 15 जनवरी की तारीख ही क्यों चुनी गई। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है Army Day

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना के साथ-साथ हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है। इस दिन देश में अलग-अलग जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में सेना की वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों के याद किया जाता है। लेकिन 15 जनवरी को ही क्यों हम आर्मी डे मनाते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि हमारी आर्मी का गठन तब हुआ था जब हमारा देश अंग्रेजों के अधीन हुआ करता था। तब आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी अंग्रेज ही हुआ करते थे। साल 1947 में हमारा देश आजाद हो गया मगर अभी भी वरिष्ठ पदों पर अंग्रेज ही आसीन थे। मगर साल 1949 में ब्रिटिश के आखिरी कमांडर जनरल फ्रांसिस बुचर ने भारतीय सेना की पूरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा को सौंप दी। बता दें कि 15 जनवरी ही वह तारीख थी जब पहली बार इंडियन आर्मी की कमान किसी भारतीय के हाथ में आई। तब से ही हर साल 15 जनवरी को ही आर्मी डे मनाया जाता है।

Army Day 2024 इस बार कहां मना रहे ?

15 जनवरी 2024 को भारतीय सेना अपना 76वां Army Day 2024 मना रही है। इस साल आर्मी डे का आयोजन देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। यह दूसरी बार है जब आर्मी डे का आयोजन दिल्ली से बाहर हो रहा है। पिछले साल 2023 में आर्मी डे का आयोजन बेंगलुरु के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ था।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें