Entertainment

Ritu Raj Singh: नहीं रहे अनुपमा फेम अभिनेता ऋतुराज सिंह, 59 साल की उम्र में हुआ निधन

Ritu Raj Singh Death: टीवी के जाने माने अभिनेता ऋतुराज सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। 90 के दौर में वो कई टीवी सीरियल्स में नज़र आए। अभिनेता ने अपनी बात, दीया और बाती हम, ज्योति, हिटलर दीदी, वॉरियर हाई, शपथ, आहट और अदालत जैसे टीवी शोज में अलग अलग किरदार निभाए। अभिनेता के यू अचानक चले जाने से उनके फैंस काफी निराश हैं।

अनुपमा में आए नजर

ऋतुराज सिंह ने 59 साल की उर्म में अतिंम सांस ली। बता दें की ऋतुराज सिंह आज कल फेमस टीवी शो अनुपमा में अभिनय कर रहे थे। उनकी निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता अनुपमा के अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नज़र आए थे। बता दें की ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया का जन्म कोटा राजस्थान में हुआ।

फिल्मों में भी किया काम

ऋतुराज सिंह की स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई। 1993 में वो मुंबई आए और अभिनय को अपना करियर चुना।
टीवी के अलावा वो कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके है। जिसमें बद्रीनाथ की दुल्हनिया, एक खेल राजनीति जैसे फिल्में शामिल है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन के बाद यूज़र्स के साथ-साथ टीवी के कलाकार भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें