UttarakhandPauri Garhwal News

Anupam Kher Birthday: लैंसडौन की खूबसूरत वादियों में अनुपम खेर ने मनाया जन्मदिन, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सात मार्च को अपना 69 वां जन्मदिन(Anupam Kher Birthday) मनाया। अनुपम आज कल अपनी आने वाली फिल्म तन्वी दि ग्रेट की शूटिंग में बिजी हैं। जिसकी शूटिंग लैंसडौन में हो रही हैं। पिछले एक हफ्ते से वो लैंसडौन के जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में रह रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने लैसडौन में ही अपना जन्मदिन मनाया।

लैंसडौन में Anupam Kher ने मनाया जन्मदिन

अभिनेता ने अभिनेत्री शुभागनी दत्ता, पल्लवी जोशी समेत कई अन्य फिल्म कलाकारों के साथ मिलकर केक काटा।बता दें कि अनुपम खेर की अपकमिंग मूवी ”तन्वी दि ग्रेट” आज यानी आठ मार्च से लैंसडौन में शुरु होने जा रही हैं। फिल्म की तैयारियां पूरी हो गई है। सैन्य पृष्ठ भूमि पर ये फिल्म आधारित हैं।

ANUPAM KHER BIRTHDAY lansdowne

कई जगहों का किया भ्रमण

ANUPAM KHER IN lansdowne

जिसके चलते अनुपम खेर और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट ने सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इसके साथ ही संतोषी माता मंदिर साइट्स, भुल्ला ताल, रोमन कैथोलिक चर्च राठी व्यू पॉइंट, समेत कई जगहों का भ्रमण भी किया। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ ने अनुपम को घेर लिया। अनुपम खेर ने भी फैंस को निराश नहीं किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें