Big NewsPolitics

अनुकृति गुंसाई आज थामेंगी भाजपा का दामन, चुनाव से पहले छोड़ा था हाथ का साथ

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई आज भाजपा का दामन थामेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश कार्यालय में अनुकृति गुंसाई को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

अनुकृति गुंसाई आज थामेंगी भाजपा का दामन

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश कार्यालय में अनुकृति गुंसाई को पार्टी में शामिल कराएंगे। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अनुकृति गुंसाई चुनाव लड़ चुकी है।

लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी कांग्रेस

अनुकृति गुंसाई ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ा था। बता दें कि अनुकृति गुसाईं ने साल 2022 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से पौड़ी के लैंसडॉउन से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि अनुकृति मिस इंडिया रह चुकी है और वो लंबे समय से पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें