Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से एक और किशोरी लापता, पुलिस के फूले हाथ-पांव, ग्रामीणों में आक्रोश

नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुई दो किशोरियों को मंगलवार को बरामद कर राहत की सांस ली ही थी कि इस बीच क्षेत्र से एक और किशोरी के लापता होने की सूचना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से एक और किशोरी लापता

मामले को लेकर बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 20 जून को घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई और अभी तक नहीं लौटी है। अपने स्तर से बेटी को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पुलिस के फूले हाथ-पांव

किशोरी के परिजनो ने बताया कि उनकी बेटी घर में रखे 45 हजार रुपए अपने साथ लेकर गई है। किशोरी के परिजनों ने बनभूलपुरा निवासी एक युवक मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी पर किशोरी को भगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। हालांकि पुलिस किशोरी को जल्द ढूंढ़ने का दावा कर रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें