Big NewsNainital News

उत्तराखंड का एक और जवान शहीद, ढाई साल पहले हुई थी शादी, 9 दिन पहले घर से लौटे थे

devbhoomi news

लालकुआं : उत्तराखंड के लिए एक और बुरी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। बता दें कि जवान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू का रहने वाला था। शहादत की खबर सुनकर जवान के परिवार में कोहराम मच गया है। साथ ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान 17 कुमाऊं रेजीमेंट यूनिट में तैनात था। कुमाऊं रेजीमेंट का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि सैनिक लेह में तैनात था और वैकल्पिक तौर पर दिल्ली में उसकी तैनाती थी। मोटाहल्दू के जगन्नाथपुरम निवासी सैनिक 28 वर्षीय भास्कर शर्मा 17 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे, वर्तमान में उनकी रेजिमेंट लेह में थी। लेकिन भास्कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार जवान की शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ और साथी सैनिक भास्कर को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहादत की खबर से जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सैनिक के पार्थिव शरीर का इंतजार है।

जानकारी मिली है कि 28 साल के जवान की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। जवान अपने पीछे पत्नी, छोटी सी 1 साल की बच्ची और अपना पूरा परिवार छोड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार 9 दिन पहले ही सैनिक अपने घर को ड्यूटी लौटा था। लेकिन किसे पता था कि 9 दिन बाद उनकी शहादत की खबर आएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें