HighlightPauri Garhwal News

पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल आसमान से उड़ाएगा दुश्मनों के छक्के, बना सेना में अफसर

devbhoomi news

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल देश की रक्षा के लिए तैयार है। जी हां बता दें कि पौड़ी गढ़वाल के बलोडी गांव निवासी यश बहुगुणा का एनडीए में चयन हो गया है। इससे यश के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि यश बहुगुणा के चाचा हिमांशु बहुगुणा देहरादून में पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि यश का चयन एनडीए के माध्यम से भारतीय वायु सेना में हुआ है। यश का सेना में जाने का बचपन से ही सपना रहा है। उसको वर्दी से प्यार था। उसका एक ही सपना था कि सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करनी है। यश ने इसके लिए खूब मेहनत की और आज उसका चयन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यश का परिवार दिल्ली के रोहिणी में रहता है। उनके पिता राजीव लोचन बहुगुणा और माता कुसुम बहुगुणा सफल बिजनेस मैन हैं, जिनकी राजस्थान में टाइल निर्माण की कंपनी है। यश की पूरी शिक्षा दिल्ली में हुई है। यश का बड़ा भाई गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से सैन्य विज्ञान में स्नातक कर रहे हैं।

यश के पिता राजीव लोचन बहुगुणा ने बताया कि यह यश के दादा, दादी के आशीर्वाद और यश की मेहनत का नतीजा है कि वो इस मुकाम पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा भी देश सेवा के लिए सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा है। यश की सफलता पर उनके गांव बलोडी में जश्न का माहौल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें