अमेरिका में भारतीय लोगों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल के दिनों में भारत के कई छात्रों को निशाना बनाया गया है। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि वॉशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर एक और भारतवंशी पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति से कहासुनी के दौरान उनकी हत्या की गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी के मुताबिक, घटना 2 फरवरी को 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 1100 ब्लॉक पर रात करीब दो बजे हुई। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें विवेक तनेजा फुटपाथ पर मिले। उन्हें जानलेवा चोटें आई हुई थीं। उन्हें अस्पतालले जाया गया।
तनेजा की मौत एक हत्या?
वॉशिंगटन डीसी के एक मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है कि शुरुआती जांच में पाया गया कि तनेजा और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने तनेजा को जमीन पर गिरा दिया और उसका सिर फुटपाथ पर जा लगा। बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मानकर चल रही है।
कौन थे भारतीय मूल के विवेक तनेजा?
बता दें कि तनेजा टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे। जानकारी के मुताबिक वो डायनेमो उन रणनीतिक और साक्षेदारी की पहलों का नेतृत्व करते थे, जिनमें संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर दिया जाता था। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। आरोपी निगरानी वाले कैमरों में कैद हुआ है।
जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जनता से मदद मांग रही है। एमपीडी के दस्तावेजों के मुताबिक, हमले की घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होनें हमले के बाद जानलेवा हमले की चोटों के साथ पीड़ित को पाया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सात फरवरी को पीड़ित ने दम तोड़ दिया। एमपीडी ने मामले में जानकारी देने वाले लोगों के लिए इनाम का ऐलान किया है।
भारतीय लोगों पर हो रहे हमले
इसी हफ्त की शुरुआत में शिकागो में लुटेरों ने भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमला किया था। इससे पहले जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशे के आदी बेघर शख्स ने भारतीय छात्र विवेक सैनी पर जानलेवा हमला किया था। इस साल अमेरिका में भारतीय मूल के चार अन्य छात्रों की भी मौत की खबर है।