HighlightTehri News

प्रतापनगर के लोगों को सरकार की सौगात, देहरादून तक की राह हुई आसान

devbhoomi news

टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड सरकार ने टिहरी गढ़वार के प्रतापनगर की जनता को एक और तोहफा दिया है। सरकार के इस तोहफे से प्रतापनगर के लोगों में खुशी का माहौल है। जी हां बता दें कि सरकार ने प्रतापनगर से देहरादून के लिए एक रोडवेज बस की सौगात जनता को दी है। ये बस देहरादून से लमगांव प्रताप नगर के लिए लगाई गई है। प्रतापनगर के लोगों की देहरादून तक की राह आसान हो गई है। इससे पहले लोगों को घंटों देहरादून जाने के लिए वाहन का इंतजार करना पड़ता था और समय बर्बाद होता था।

मिली जानकारी के अनुसार ये रोडवेज बस सुबह 5:00 बजे देहरादून से चलेगी और शाम को 7:00 बजे वापस देहरादून पहुंचेगी। इस बस का लोगों को कबसे इंतजार था। लोगों को इससे पहले देहरादून पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था लेकिन सरकार की इस सौगात से प्रतापनगर के लोगों की देहरादून तक राह आसान हो गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें