Big NewsDehradun News
उत्तराखंड: सीएम धामी की टीम में एक और चेहरा, वरिष्ठ पत्रकार को मिली ये जिम्मेदारी


देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव से पहले अपनी टीम तैयार करने में जुटे हैं। सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
इस संबंध में सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए हैं। इस तरह से सीएम धामी ने सरकार और मीडिया के बीच समन्वय बनाने के लिए यह फैसला लिया है, जिससे सरकार की योजनाओं को सही ढंग से मीडिया तक पहुंचाया जा सके।