National

ओमिक्रोन से देश में एक और मौत, नहीं की थी कोई विदेश यात्रा

CORONA VIRUS OMICRON

ओडिशा के बलांगीर की मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी स्नेहलता साहू ने बताया कि जिले के अगलपुर निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी और गत 27 दिसंबर को अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला के नमूनों को जीनोम जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. जान गंवाने वाली महिला ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला को दिल का दौरा पड़ने के बाद बलांगिर में भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में महिला को संबलपुर के एक अस्पताल रेफर किया, जहां 23 दिसंबर को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. महिला के नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था. महिला की 27 दिसंबर को मौत हो गई थी.जीनोम के लिए भेजे गए नमूने की जांच में 5 जनवरी,2022 को ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई. महिला के संपर्क में आए लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है.

महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जाना है कि मौत ओमिक्रॉन संक्रमण के कारण हुई या दिल का दौरा पड़ने से.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें