Big NewsDehradun News

कांग्रेस के एक और नेता ने बदला पाला, भाजपा का थामा दामन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे दिनेश अग्रवाल के बाद अब कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे व भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी ने भी कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय कह दिया है।

आनंद अधिकारी ने थामा भाजपा का दामन

बता दें रविवार को ही आनंद ने भी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आनंद ने अपने समर्थकों के साथ देहरादून के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। पूर्व में आनंद ने अपने चाचा विधायक खुशाल अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

आनंद अधिकारी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चंदन सिंह अधिकारी समेत चंपावत के कई युवाओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली। मालूम हो कि आनंद अधिकारी पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। आनंद ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिये काम करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें