National

माफिया मुख्तार अंसारी को एक और झटका, इस अपराध में मिली पांच साल की सजा

उत्तर प्रदेश के फेमस माफिया मुख्तार अंसारी को एक और बड़ा झटका लगा है। कई मामलों में दोषी करार होने के बाद जेल की सजा काट रहे मुख्तार को एक और अपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है। इस बार मुख्यार अंसारी को कोयला व्यापारी के भाई को धमकी देने के मामले में दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने मुख्तार को पांच साल छह महिने की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

व्यापारी के भाई को दी थी धमकी

बता दें कि मुख्तार के ऊपर कोयला व्यापारी नंद किशोर रूंगटा के भाई महावीर प्रसाद रूंगटा को धमकी देने का आरोप था। ये मामला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में माफिया मुख्तार को दोषी करार दिया और पांच साल 6 महिने जेल की सजा सुनाई। बता दें कि बीते कुछ सालों में मुख्तार अंसारी को कई अलग-अलग मामलों में जेल की सजा मिल चुकी है।

हत्या से लेकर कई अपराध के मामले दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस के पास मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या से लेकर कई अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनका बुरा वक्त चल रहा है। पुलिस द्वारा मुख्तार के कई अवैघ संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। कुछ ही महिनों पहले मुख्तार की 100 करोड़ से ज्यादा की लगभग 23 संपत्तियों को लेकर जांच शुरु की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें