Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी का ऐलान : उत्तराखंड को अगले 10 साल में बनाएंगे देश का नंबर-1 राज्य

devbhoomi news

देहरादून : जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को अगले 10 साल में देश का नंबर राज्य बनाया जाएगा। भाजपा सरकार उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा। सीएम धामी ने कहा कि जो रोजगार गारंटी कार्ड की बात कर रहे थे, वो खुद बेरोजगार हो गए हैं। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पेयजल, सड़क समेत मसूरी विस क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस रैली के दौरान सीएम धामी ने कहा कि हम शुरू से प्रयास कर रहे हैं कि सिर्फ घोषणा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर भी उतारेंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता दी। 24000 नई भर्तियों के क्रम में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वरोजगार पर भी फोकस है। इसके लिए सभी जिलों में कैम्प लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जन प्रतिनिधि शिकायत करते थे कि सुनवाई नहीं हो रही। इस पर ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी अपने स्तर पर कोई कार्य लंबित नहीं रखेंगे। तहसीलदार स्तर का कार्य भी ऊपर न पहुंचे, ऐसा होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें