Pauri Garhwal NewsAnkita Bhandari NewsHighlight

अंकिता भंडारी की दादी का हुआ निधन, पोती के जाने के बाद से बुरी तरह टूट गई थी शक्ति देवी

अंकिता भंडारी की दादी का सोमवार सुबह निधन हो गया है। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी के निधन की जानकरी दी। बता दें पोती को न्याय मिलने की आस में ही शक्ति देवी ने अपने प्राण त्याग दिए।

अंकिता भंडारी की दादी का हुआ निधन

सोमवार सुबह अंकिता की दादी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है शक्ति देवी (84) लंबे समय से बीमार चल रही थी। वीरेंद भंडारी ने बताया की आज दोपहर श्रीनगर स्थित ITI पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें अंकिता के इस तरह चले जाने के बाद से अंकिता के इस तरह से दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद से दादी शक्ति देवी भी बुरी तरह टूट गई थी। शक्ति देवी अपनी पोती अंकिता को न्याय मिलने की आस लगाए बैठी थी। लंबे समय बीत जाने के बाद भी अंकिता को अभी तक न्याय नहीं मिल सका।

इस बीच उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। बता दें अंकिता अपने परिवार की जिम्मेदारी के चलते बाहर नौकरी की तलाश में आई थी। अंकिता की कमाई से ही उनके परिवार का घर चलता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें