Big NewsAnkita Bhandari NewsUttarakhand

अंकिता भंडारी के पिता ने की पहाड़ के लोगों से अपील, मूल निवास रैली को बनाएं सफल

24 दिसम्बर को देहरादून के परेड ग्राउंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया है। जिसके लिए अंकिता भंडारी के पिता ने पहाड़ के लोगों से अपील की है। अंकिता के पिता ने लोगों से मूल निवास स्वाभिमान महारैली को सफ़ल बनाने की अपील की है।

अंकिता भंडारी के पिता ने की पहाड़ के लोगों से अपील

मूल निवास और भू-कानून के लिए प्रदेश में लगातार मांग की जा रही है। जिसके लिए आगामी 24 दिसम्बर को राजधानी दून के परेड ग्राउंड में मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर अंकिता भंडारी के पिता ने पहाड़ के लोगों से अपील की है कि बेटियों की अस्मिता बचाने और सरकार से अपने रोजगार के हक मांगने के लिए मूल निवास स्वाभिमान महारैली को सफ़ल बनाने की अपील की है।

प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी की अपील

लोकसभा चुनावों से पहले मूल निवास और भू-कानून का मुद्दा एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है। मूल निवास स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न जनसंगठनों ने कमर कस ली है। इसे लोक गायकों का भी समर्थन मिल रहा है। प्रसिद्ध लोक गायक वीडियो सन्देश जारी कर रैली को सफल बनाने की अपील की है। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें