Ankita Bhandari NewsBig NewsUttarakhand

बड़ी खबर। अंकिता हत्याकांड के इस आरोपी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी

ankita bhandariअंकिता हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी सौरभ को अब सरकारी गवाह बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसआईटी सौरभ से पूछताछ कर सकती है।

आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari) हत्याकांड में पुलिस ने पुलकित आर्या के साथ ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं में से एक है सौरभ। बताया जा रहा है कि सौरभ को अब सरकारी गवाह बनाने की तैयारी हो रही है। उससे शुरुआती दौर की बातचीत हो चुकी है और इसी के चलते अब उसे टिहरी जेल में शिफ्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि सौरभ से एसआईटी पूछताछ करेगी और अन्य दो आरोपियों के बारे में सबूत इकट्ठा करने में सौरभ की मदद लेगी। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि एसआईटी के हाथ कुछ मजबूत सबूत हाथ लगें हैं और चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है।

वहीं दूसरी तरफ अंकिता के माता पिता एसआईटी की जांच पर सवाल उठा रहें हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका डाल मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

https://youtu.be/0vf4kbQur9g

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें