HighlightNational

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत, बलूनी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पदभार ग्रहण के बाद पहली बार दिल्ली की यात्रा पर हैं। सांसद अनिल बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हैं। हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें