HighlightPauri Garhwal News

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले के लिए भेजे 40 ऑक्सीजन कांसट्रेटर

पौड़ी : राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले के लिए आज 40 ऑक्सीजन कांसट्रेटर भेजे गए। जिनमें 30 कांसट्रेटर 05 एलपीएम और 10 कांसट्रेटर 10 एलपीएम क्षमता के आधुनिक कांसट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सीएमओ कार्यालय में ऑक्सीजन कांसट्रेटरों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी ली।

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे की देख-रेख में सीएमओ कार्यालय स्थित स्टोर में ऑक्सीजन कांसट्रेटर जमा करवाये गए। उन्होंने विशेषज्ञ से ऑक्सीजन कांसट्रेटर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का धन्यवाद  करते हुए कहा कि सांसद द्वारा कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन कांसट्रेटर जनपद पौड़ी को उपलब्ध कराएं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें