Big NewsDehradun News

कोरोनाकाल में अनिल बलूनी के इस काम को देख आप भी कहंगे वाह, अब उत्तराखंड भिजवाया ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक

 राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड की जनता के लिए कई सौगाते लेकर आए हैं और जनता ने उनके कामों की खूब सराहना की। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने लोगों की हर छोटी-मोटी समस्याओं का ध्यान रखा और उनकी समस्याओं से उशको निजात दिलाया जिस कारण लोगों ने उनकी जमकर सराहना भी की। वहीं एक बार फिर कोरोना काल में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी पहल की है। इस महामारी में जिसकी सबसे ज्यादा लोगों को जरूरत है बलूनी ने लोगों के लिए वह जरूरी चीज उपलब्ध कराई। अपको बता दे किं अनिल बलूनी ने ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक उत्तराखंड भिजवाया जिससे उत्तराखंड के लोगों को काफी राहत मिलेगी

बलूनी ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात साझा करते हुए कहा कि” मित्रों गत दिनों मेरी माननीय मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जी से कोरोना के विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने मरीजों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी आवश्यकता बताई थी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने पर उन्हें निरंतर रिफिल करके अधिकतम रोगियों की सेवा की जा सकती है ।
मैंने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है। उक्त ट्रक कल कच्छ, गुजरात से चल चुका है, जो आज रात या कल प्रातः तक देहरादून पहुंच जाएगा। इस क्रम में विदेश के कुछ मित्रों ने पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराए हैं, साथ ही सांसद निधि से क्रय किए जाने वाले कंसंट्रेटर भी शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे।मुझे आशा और विश्वास है कि आपकी हमारी भागीदारी और सहयोग से हम कोरोना को पराजित करेंगे। हर एक जीवन महत्वपूर्ण है।आप सभी सेवा और सहयोग करते हुए अपना भी ध्यान रखें।”

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें