Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ धाम के तीर्थ-पुरोहितों में आक्रोश, प्रशासनिक अधिकारी को किया कमरे में बंद, पढ़ें पूरा मामला

केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों से आक्रोशित तीर्थ-पुरोहितों ने प्रशासनिक अधिकारी को कमरे में बंद कर दिया है। बता दें केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों और हकू-कधारियों के मकान तोड़ने को लेकर नाराजगी जताई है।

तीर्थ-पुरोहितों ने प्रशासनिक अधिकारी को किया कमरे में बंद

केदारनाथ धाम में भवनों की अनियमित तरीके से तोड़फोड़ की कार्यवाही से तीर्थपुरोहितों और हकूकधारियों में आक्रोश है। आक्रोशितों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक अधिकारी अरविंद पांडेय को कमरे में बंद कर दिया। बता दें केदारनाथ धाम में तीसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं।

केदारनाथ धाम के तीर्थ-पुरोहितों में आक्रोश

निर्माण के तहत पुराने भवनों को तोड़कर नये भवनों का निर्माण होना है। लेकिन यह कार्य तीर्थ पुरोहित समाज और हक-हकूक धारियों के राय-मशवरे के बिना हो रहा है। जिसके चलते तीर्थपुरोहितों में आक्रोश है। मास्टर प्लान के तहत धाम में हो रहे कार्यो को लेकर कुछ समय पहले संबंधित लोगों के मकान तोड़े गए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें