UttarakhandEntertainment

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने भेजा बाबा केदार को अपने बेटे की शादी का कार्ड, मंदिर में रखा निमंत्रण पत्र

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेट अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी(Anant-Radhika Wedding) करने जा रहे हैं। आज कल सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें ही छायी हुई है। आजकल दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं। फक्शंस की तस्वीरे और फोटोज वायरल होती रहती है। इसी बीच मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी का कार्ड भगवान केदारनाथ को भी भेजा है।

Anant-Radhika Wedding card to baba kedarnath

बाबा केदार को भेजा शादी का कार्ड (Anant-Radhika Wedding)

अनंत अबानी की शादी का कार्ड बाबा केदार को भी भेजा गया है। जहां धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने शादी का निमंत्रण पत्र ग्रहण किया। जिसके बाद शादी के कार्ड को मंदिर में रखा गया। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समीति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी शादी का कार्ड दिया गया।

Anant-Radhika Wedding card

केदारनाथ- बदरीनाथ से जुड़ी है आस्था

बता दें कि अंबानी परिवार की केदारनाथ और बदरीनाथ धाम से आस्था जुड़ी हुई है। कई बार मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ बाबा केदार और बदरीनाथ के दर्शन करने के लिए आए है। इसके अलावा मुकेश के छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी को भी कई बार बाबा के दर्शन करते हुए देखा गया हैं। इसके साथ ही दूल्हे राजा अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रहे हैं। इसके साथ ही अंबानी परिवार की तरफ से कई सालों से केदार और बदरी धाम के लिए भोग की राशि भी दी जाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें