Udham Singh Nagar NewsHighlight

अज्ञात वाहन ने मारी कांवड़िये को टक्कर, कांवड़ियों ने की सड़क जाम

उधमसिंह नगर में एक अज्ञात वाहन ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिसके बाद कांवड़िये ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाईवे जाम करवाकर जमकर हंगामा काटा।

khabar uk

घटना उधमसिंह नगर के केलाखेड़ा की है। अज्ञात वाहन की टक्कर ने भोले (कांवड़िया) को टक्कर मार दी। जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने एनएच 74 हाइवे पूरी तरह से जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधिक्षक काशीपुर अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुषा बडोला और एसडीएम राकेश तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

khabar uk

इस दौरान कांवड़ियों की पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई। कांवड़ियों का कहना है कि जब तक वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। फिलहाल पुलिस अधिकारी प्रर्दशनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें